टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घनसाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से कुल 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी पहचान वासुदेव जोशी पुत्र स्व. मूर्तिराम जोशी, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम चौठारा, पट्टी गोनगढ़, तहसील वालगंगा, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में बताई । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना घनसाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
वासुदेव जोशी पुत्र स्व. मूर्तिराम जोशी
उम्र: 56 वर्ष
निवासी: ग्राम चौठारा, पट्टी गोनगढ़, तहसील वालगंगा, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल ।
बरामदगी:
51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब













Leave a Reply