चारधाम यात्रा की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे स्वयं उतरीं मैदान में, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस विभिन्न विभागों से समन्वय कर मार्गों को शीघ्र सही कराने के दिए निर्देश |

टिहरी | एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत चारधाम यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त स्थानों जैसे बगड़धार, दुआधार, ताछला व यातायात के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों भद्रकाली, तपोवन, मुनि की रेती का बारीकी से निरीक्षण कर निम्न दिशा निर्देश दिए गए:-

●​अन्य संबंधित विभागों PWD, BRO और NHAI से मिलकर ‘bottlenecks’ और landslide prone areas जैसे बगडधार, दुआधार और ताछला को तुरंत ठीक कराया जाए।
●संबंधित विभागों से समन्वय कर यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत मार्गों एवम पार्किंग पर पेयजल, उचित लाइट, और स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
●​सुरक्षित एवं सुचारू यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस और PRD/Homeguard की अतरिक्त तैनाती की जाए।
● संवेदनशील पॉइंट्स पर CCTV camera से मॉनिटरिंग की जाए।
●​त्वरित मार्ग को खोलने हेतु भूस्खलन से बंद सड़कों को खोलने के लिए भारी मशीनें (JCB/Pokland) तैयार रखी जाएं तथा जेसीबी और पोकलैंड ऑपरेटर के नंबर संबंधित थाने व जनपद के कंट्रोल रूम पर अनिवार्य रूप से रखे जाएं।
●ब्रह्मानंद मोड़ से तपोवन तक सड़क मार्ग को जल्दी से जल्द ठीक करवा लिया जाए। ●दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में SDRF को अलर्ट मोड पर रखा जाए।
●यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त साइन बोर्ड बैरियर एवं चेतावनी संकेत स्थापित किए जाएं ●यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *