थाना छाम ने राजकीय इंटर कॉलेज छाम में , थाना देवप्रयाग ने ग्राम भरपूर में, एवं थाना मुनि की रेती ने ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में चलाया जनजागरुकता अभियान ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना छाम थाना देवप्रयाग एवं थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में जनजागरुकता अभियान चलाया गया ।

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, गुड टच व बेड टच, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

मौजूद छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया।

छात्र-छात्राओं को अनावश्यक गलत आचरण व गलत नशे से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा जानकारी देते हुये उक्त सभी अपराधो के संबंध में अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरुक करने हेतु बताया गया।

पुलिस द्वारा यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। ओवरलोडिंग न करने, शराब के सेवन से बचने, ओवर स्पीडिंग न करने हेतु जागरूक किया गया व कानूनी कारवाही से अवगत कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *