टिहरी | एक विदेशी नागरिक डेनिस पुत्र बलेरी निवासी रूस द्वारा पुलिस चौकी तपोवन, थाना मुनि की रेती पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनका बैग तपोवन क्षेत्र में कहीं खो गया है। उक्त बैग में लगभग ₹2,18,000/- नगद धनराशि एवं एक मोबाइल फोन रखा हुआ था, जो कहीं गिर गया है । सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक प्रवीन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल धर्मपाल सिंह एवं कांस्टेबल कपिल देव शामिल थे, द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई | लगातार प्रयासों के फलस्वरूप उक्त बैग को तपोवन क्षेत्र में नीम बीच के पास सड़क किनारे लावारिस अवस्था में सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बैग को चौकी लाकर संबंधित व्यक्ति को बुलाकर सत्यापन कराया गया, जिसमें बैग में रखी समस्त धनराशि ₹2,18,000/- एवं मोबाइल फोन सुरक्षित पाए गए । अपना खोया हुआ सामान सकुशल प्राप्त कर विदेशी नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुआ तथा उसने टिहरी पुलिस की कार्यशैली, ईमानदारी एवं तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । टिहरी पुलिस का यह सराहनीय कार्य जनपद में पुलिस के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करता है ।
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने दिया मानवता, तत्परता एवं ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण लाखों रूपयों से भरे खोये हुये बैग को मुनि की रेती पुलिस द्वारा ढूंढकर विदेशी नागरिक के चेहरे पर लौटायी मुस्कान |













Leave a Reply