टिहरी | SSP श्वेताचौबे ने पंगत में बैठकर पुलिस कार्मिकों के साथ ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद । पुलिस लाईन चंबा में स्थित भैरव बाबा के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया । पुलिस लाईन चम्बा टिहरी गढ़वाल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें SSP श्वेताचौबे द्वारा पूजा अर्चना कर पंगत में बैठकर पुलिस कार्मिकों के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित भैरव बाबा के भंडारे में आम जनता ने भी प्रसाद ग्रहण किया । उक्त भंडारे में दीपक कुमार Add. SP टिहरी गढ़वाल महेश लखेड़ा, CO लाईन/चम्बा टि0 ग0, सुरेंद्र सिंह भंडारी, CO नरेंद्र नगर, अमित कुमार, RI पुलिस लाईन चम्बा, निरीक्षक प्रविंद्र सिंह रावत, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, प्रवीन बर्त्वाल, पीआरओ SSP, सुभाष चन्द, SI AP पुलिस लाईन चम्बा के अतिरिक्त पुलिस लाईन चंबा एवं पुलिस कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
आज पुलिस लाईन चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल में भैरव नाथ जी के मंदिर में टिहरी पुलिस द्वारा किया गया भंडारे का आयोजन ।
















Leave a Reply