टिहरी | बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए हर गांव हर घर तक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन में
साइबर जागरूकता गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम कार्यक्रम का प्रारंभ *थाना छाम से हुआ, इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी माह तक थाना क्षेत्र अंतर्गत 74 ग्राम सभा में गांव-गांव / घर-घर जाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचने की बारीकियों से अवगत कराना है*।
अभियान कार्यक्रम का प्रारंभ ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा अभियान को हरी झंडी दिखा करकिया गया।
इसके बाद स्थानीय नागरिकों के साथ थाने से धरवाल गाँव तक रैली निकाली गई। जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं स्कूल के बच्चों ने भाग लिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी के निर्देशन में, तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी टिहरी के मार्गदर्शन* में, थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी द्वारा धरवाल गांव, ग्राम सुनार, एवं ग्राम संयासु में जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
आम ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं अंत मैं 15 साइबर प्रश्नों के माध्यम से लोगों के साइबर ज्ञान का टेस्ट लिया गया, और इस टेस्ट मैं *प्रथम, द्वितीय, तृतीय* स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।
अंत में सभी को साइबर जागरूकता की शपथ दिलाई गई, और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर थाना छाम की समस्त टीम,ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, ग्राम धरवाल की प्रधान सुमेरी देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनार गांव शक्ति सिंह राणा व ग्राम प्रधान श्याशू रीना देवी देवी नत्थी सिंह रावत BDC सदस्य, तथा सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन थाना छाम की टीम,प्रधान धारवाल गांव श्रीमती सुमेरी देवी और भारत सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रशासन ने मिलकर किया।
















Leave a Reply