अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध नशे एवं शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के निर्देशन में थाना हिंडोलाखाल पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । दोपहर के समय थाना हिंडोलाखाल पुलिस टीम द्वारा जामलीखाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 52 पव्वे अवैध “सोलमेट” अंग्रेजी शराब बरामद की गई । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम काली बहादुर पुत्र लाल बहादुर (उम्र 41 वर्ष), निवासी नेपाल, हाल निवासी जामनीखाल थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल बताया। अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना हिंडोलाखाल में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध नशा एवं शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

💥 अभियुक्त का विवरण:
काली बहादुर पुत्र लाल बहादुर उम्र: 41 वर्ष

💥 निवासी: नेपाल, हाल निवासी जामनीखाल थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *