SSP टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा DCRB, NAFIS एवं सम्मन सेल का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद पुलिस कार्यालय स्थित DCRB (District Crime Records Bureau), NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) एवं सम्मन सेल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य शाखाओं के कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं दक्षता का मूल्यांकन कर उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा । निरीक्षण के दौरान SSP द्वारा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु—
🔹 DCRB शाखा
अपराध अभिलेखों के संधारण एवं रख-रखाव की गहन समीक्षा की गई।
👉🏻डेटा एंट्री की अद्यतन स्थिति एवं अभिलेखों की शुद्धता की जांच की गई।
👉🏻अपराध संबंधित आंकड़ों के व्यवस्थित संकलन एवं विश्लेषण पर बल दिया गया।

🔹 NAFIS शाखा
फिंगरप्रिंट डेटा के अपलोड, सत्यापन एवं मिलान प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
🔹CRPI में गिरफ्तार व्यक्तियों के फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन करने के सम्बंध में बारीकी से निरीक्षण किया गया।

🔶 तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं डेटा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

🔶 समस्त अपराधियों के फिंगरप्रिंट NAFIS प्रणाली में अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉🏻सम्मन सेल न्यायालय से प्राप्त समनों की तामील की स्थिति का अवलोकन किया गया।

👉🏻लंबित समनों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।

🔶 समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*SSP महोदय के निर्देश—*
✔ सभी अभिलेखों को अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रखा जाए।
✔ वात्सल्य, ज़िप नेट आदि पोर्टलों पर संबंधित सूचनाओं को समय से अपलोड करने व उन्हें अद्यावधिक रखा जाए।
✔ NAFIS प्रणाली में अधिकाधिक फिंगरप्रिंट डेटा अपलोड कर उसकी उपयोगिता बढ़ाई जाए।
✔CRPI में गिरफ्तार व्यक्तियों के फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन आदि सही प्रकार से लिये जाएं।
✔ समनों की तामील में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
✔ कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता को प्राथमिकता दी जाए।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही SSP महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पेशेवर दक्षता के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया । निरीक्षण के दौरान वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंद्र सिंह रावत, पी0आर0ओ निरीक्षक प्रवीन बर्त्वाल, प्रभारी DCRB निरीक्षक प्रताप सिंह, प्रभारी सम्मन सेल, गोपनीय सहायक  दिनेश मनवाल सहित संबंधित शाखाओं के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *