क्षेत्राधिकारी चम्बा द्वारा थाना थत्यूड का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण चारधाम यात्रा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश ।

चम्बा | क्षेत्राधिकारी चम्बा महेश चन्द्र लखेड़ा द्वारा थाना थत्यूड का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष, महिला एवं शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष तथा थाना परिसर में स्थापित CCTV कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही थाना में उपलब्ध असलाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों की भौतिक जांच कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की तथा संबंधित कर्मचारियों से उपकरणों के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की । थाना अभिलेखों का गहन अवलोकन करते हुए माल मुकदमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान कर रखरखाव को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत`ने आपदा उपकरणों को पूर्णतः कार्यशील अवस्था में रखने, पुलिस बल को सतर्क रहने तथा यात्रियों एवं पर्यटकों के साथ शालीन एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए ।

*थाना दिवस एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित*।

निरीक्षण से पूर्व थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर सिंह पंवार, ग्राम प्रधान असूजी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट सहित अन्य प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। पुलिस से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया तथा अन्य विभागों से संबंधित विषयों के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। थाना दिवस में लगभग 74 लोगों ने प्रतिभाग किया । सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक क्षेत्राधिकारी द्वारा सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित कर पुलिस एवं आमजन के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। उन्होंने सीएलजी सदस्यों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। इस बैठक में लगभग 18 सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे ।

साइबर अपराध एवं सत्यापन को लेकर जागरूकता
गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन कराने, साइबर अपराधों जैसे बैंक फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, धोखाधड़ी एवं सेक्सटॉर्शन के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने के निर्देश दिए गए।

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक
इसके अतिरिक्त ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें आगामी चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस का सहयोग करने, अपने-अपने गांवों में अवैध शराब, मादक पदार्थों की गतिविधियों एवं बाहरी व्यक्तियों की जानकारी समय-समय पर थाना पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में लगभग 38 ग्राम प्रहरियों ने प्रतिभाग किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महावीर सिंह रावत, चौकी प्रभारी धनोल्टी उ0नि0 नवल किशोर गुप्ता, उ0नि0 प्रकाश सिंह जीना, उ0नि0 गुमान सिंह तोमर, अपर उ0नि0 अजय भास्कर सहित थाना थत्यूड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *