थाना छाम द्वारा कस्बा कंडीसोड में थाना दिवस का सफल आयोजन ।

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना छाम द्वारा कस्बा कंडीसोड बाजार में थाना दिवस का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी छाम दिलबर सिंह नेगी द्वारा किया गया । थाना दिवस में लगभग 100 से 120 स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अनेक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु उपस्थित लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार किया गया ।

थाना प्रभारी श्री दिलबर सिंह नेगी द्वारा उपस्थित जनसमूह को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से —

👉🏻साइबर अपराध से बचाव
👉🏻महिला एवं बाल सुरक्षा
👉🏻वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा
👉🏻एंटी ड्रग्स अभियान
👉🏻यातायात नियमों का पालन
👉🏻आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों द्वारा थाना छाम पुलिस की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *