ऑपरेशन स्माइल टीम की बड़ी सफलता कर्नाटक से 04 माह से लापता महिला को तपोवन (मुनि की रेती) से सकुशल किया गया बरामद ।

टिहरी | पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेशभर में “ऑपरेशन स्माइल अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक चंबा/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल 2026 के पर्यवेक्षण में गठित ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी अभियान के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र मेंको कर्नाटक राज्य से आई पुलिस टीम एवं गुमशुदा महिला के परिजनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री अपने घर (जनपद कर्नाटक) से बिना बताए लापता है। इस संबंध में थाना हुवली (जिला कर्नाटक) में मुकदमा अपराध संख्या 283/25 धारा गुमशुदगी पंजीकृत है । विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा महिला के तपोवन क्षेत्र (ऋषिकेश) में होने के संकेत मिले, जिस पर कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों द्वारा टिहरी पुलिस से सहयोग का अनुरोध किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती द्वारा तत्काल ऑपरेशन स्माइल टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम द्वारा कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों के साथ संयुक्त रूप से सघन तलाश अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को तपोवन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया । पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चली आई थी। पुलिस द्वारा काउंसलिंग कर महिला को सकुशल उसके परिजनों एवं कर्नाटक पुलिस के सुपुर्द किया गया । टिहरी पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से संतुष्ट होकर गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी/नोडल अधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जनपद के अन्य गुमशुदाओं की तलाश भी निरंतर जारी है तथा अभियान को सफल एवं सार्थक बनाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *