चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग का किया गया निरीक्षण |

टिहरी | आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर (SDM Narendra Nagar) एवं पुलिस बल के साथ चारधाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्थानों, संवेदनशील/दुर्घटना संभावित स्थलों, पार्किंग व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का गहनता से जायजा लिया गया । इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

🌀 क्षेत्राधिकारी द्वारा निम्न दिशा निर्देश निर्गत किए गये:-

यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

🌀 संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए एवं नियमित गश्त की जाए।

🌀 पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन कर उचित संकेतक (Signage) लगाए जाएं।

🌀 किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु क्विक रिस्पांस टीम (QRT) एवं एम्बुलेंस सेवाएं तत्पर अवस्था में रहें।

🌀 यात्रियों को मार्ग संबंधी जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं।

🌀 इसके अतिरिक्त, संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सड़क की मरम्मत, सुरक्षा दीवारों, पैरापेट एवं संकेतक बोर्डों की स्थिति को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

🌀 पुलिस प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता नंबर पर 112 पर संपर्क करें।

🌀 टिहरी गढ़वाल पुलिस चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *