थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी के गुमशुदा 02 नाबालिक बालिकाओं को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

टिहरी | थाना बडकोट से समय 11.00 बजे सूचना प्राप्त हुई की 02 बलिकाये घर से बिना बताये बस में बेठ कर विकासनगर की तरफ जा रही है इस सूचना पर चौकी प्रभारी नैनबाग द्वारा मय टीम के चैकिंग अभियान चलाया गया व दोनों बालिकायों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचित किया गया । परिजनों के चौकी नैनबाग पहुचने पर दोनों बलिकाओं को सुकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा गुमशुदा बालिकाओं की तत्काल व सकुशल बरामदगी पर थाना कैम्पटी पुलिस के भूरी-भूरी प्रशंशा की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *