टिहरी | थाना थत्यूड पुलिस द्वारा रा0इ0का0 बंगशील, जौनपुर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कैरियर काउन्सिलिंग, गाइडेंस एवं एडोलसेन्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त भट्ट, कार्यक्रम प्रभारी रविन्द्र सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष/पर्यावरणविद अरुण कुमार गौड़, सहायक अध्यापक डॉ. विजय गौड़, श्री संजय चौहान सुषमा उनियाल, सीएचओ बबीता गौड़, एएनएम प्रियंका सहित लगभग 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, गुड टच एवं बैड टच, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध तथा महिला एवं बालकों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए । छात्र-छात्राओं को विभिन्न टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई तथा आपातकालीन स्थिति में उनके उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति ऐप की विस्तृत जानकारी देते हुए SOS फीचर के उपयोग के संबंध में भी अवगत कराया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस विभाग में उपलब्ध विभिन्न पदों एवं अवसरों की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को कैरियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनमें भविष्य के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखा गया ।
थाना थत्यूड पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का स्तर और सुदृढ़ हो सके।















Leave a Reply