टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक चम्बा के निर्देशन में थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा कस्बा नैनबाग क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
मुख्य बिंदु निम्नानुसार रहे:
✅ 🚗 कस्बा नैनबाग को जाम मुक्त रखने हेतु आमजन से सहयोग की अपील की गई।
✅ 🅿️ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा करने के निर्देश दिए गए।
✅ 💰 निर्धारित पार्किंग शुल्क ही लेने हेतु निर्देशित किया गया।
✅ 🍽️ होटल/ढाबा संचालकों को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने हेतु कहा गया।
✅ 📹 सभी प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
✅ 🚦 यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
✅ 👤 बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन कराने हेतु अपील की गई।
✅ 🛑 फड़-फेरी वालों एवं घुमंतू व्यक्तियों की तस्दीक कर संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया।
✅ 🚫 कच्ची शराब/अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं तस्करी की सूचना पुलिस को देने हेतु आग्रह किया गया।
✅ 🛕 चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं दुर्घटनारहित सम्पन्न कराने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।
गोष्ठी में उपस्थित आमजन को आश्वस्त किया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
🌿 कैम्पटी पुलिस – आपकी सेवा में सदैव तत्पर 🌿













Leave a Reply