टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चंबा/नई टिहरी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी द्वारा चौकी ढुंगीधार परिसर में स्थानीय मौलवीगण, व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं CLG सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य बिंदु निम्नानुसार रहे:
✅ 🕌 ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
✅ 🤝 आपसी भाईचारा, सहयोग एवं सामंजस्य बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
✅ 👥 क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु चर्चा की गई।
✅ 🚨 त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
✅ 📞 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।
✅ 🛑 अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाने की सलाह दी गई।
✅ 🧑🤝🧑 सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी त्योहार को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया गया।
कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।
नई टिहरी पुलिस – आपकी सेवा में सदैव तत्पर













Leave a Reply