टिहरी | पुलिस लाइन चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल में आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की उपस्थिति में पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्मिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों, लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, चार धाम यात्रा, नवरात्र पर्व एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की गई । इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले 19 पुलिस कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित करते हुए नगद पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्मिकों का मनोबल बढ़े एवं कार्य के प्रति और अधिक प्रेरणा मिले ।
📌 गोष्ठी में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश
🔹 थाना क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व, आगामी चार धाम यात्रा पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
🔹 मंदिरों एवं प्रमुख चौराहों पर अधिकाधिक CCTV कैमरे लगवाकर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
🔹 मादक पदार्थों की तस्करी पर NDPS Act के अंतर्गत सख्त व निरंतर कार्यवाही की जाए।
🔹 ड्रंकन ड्राइव, मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन एवं नशे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
🔹 साइबर अपराधों का त्वरित निस्तारण कर पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।
🔹 पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
🔹 C.M. हेल्पलाइन, सीनियर सिटीजन पोर्टल एवं अपनी सरकार पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
🔹 लंबित विवेचनाओं/जांचों एवं न्यायालयीय आदेशों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए।
🔹 सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए बाहरी व्यक्तियों का नियमित सत्यापन किया जाए।
🔹 ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों/बच्चों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
🔹 अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु सभी आवश्यक प्रयास कर त्वरित पहचान सुनिश्चित की जाए।
अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया गया।













Leave a Reply