स्थानीय युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद में वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम एवं त्वरित निवारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नई टिहरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

📌 वादी अंकित कण्डवाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पिपोला, पट्टी खासपट्टी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना नई टिहरी में तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति द्वारा निटकॉन कम्पनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी की गई।
📌 प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई टिहरी में मु0अ0सं0 09/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
📌 उक्त प्रकरण की विवेचना उ0नि0 शान्ति प्रसाद चमोली, चौकी प्रभारी भागीरथीपुरम को सुपुर्द की गई।
📌 अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
📌पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को जाख तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।
📌 अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार टिहरी भेज दिया गया।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त
🔹 गोविन्द रतूडी
🔹 पुत्र – मुन्नाराम रतूडी
🔹 निवासी – ग्राम पलास, पोस्ट सौड उप्पू, जनपद टिहरी गढ़वाल
🔹 उम्र – 42 वर्ष

📄 बरामदगी
🔸 THDC का फर्जी आई कार्ड
🔸 निटकॉन कम्पनी का फर्जी आई कार्ड
🔸 निटकॉन कम्पनी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *