छाम पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया |

टिहरी | समय लगभग 19:00 बजे डायल 112 / MDT के माध्यम से कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि उसकी बहन बिना बताए घर से कहीं चली गई है और अभी तक वापस नहीं आई है ।

📌 सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष थाना छाम श्री दिलबर सिंह नेगी के निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा तत्काल एक टीम गठित की गई।
📌 पुलिस टीम द्वारा परिजनों को साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश एवं पतारसी की गई।
📌 त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।
📌 बरामद नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना छाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *