नशे के विरुद्ध घनसाली पुलिस की सख्त कार्यवाही अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घनसाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा सांयकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सूरज सजवाण को वाहन संख्या UK07FP8137 (स्कूटी) में अवैध चरस का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 238.08 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्त का नाम व पता:
सूरज सजवाण पुत्र महावीर सजवाण
निवासी – ग्राम लासी सैण, पो०- चन्द्रेश्वर सैण
थाना – घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल

बरामदगी:
238.08 ग्राम अवैध चरस
स्कूटी संख्या – UK07FP8137

नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस का अभियान लगातार जारी…
नशे को कहें ना — सुरक्षित समाज की ओर एक कदम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *