वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया कोतवाली नरेन्द्रनगर का वार्षिक निरीक्षण |

नरेन्द्रनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली नरेन्द्रनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम महोदय द्वारा थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्ति, माल मुकदमाती, आर्म्स-एमूनेशन का परीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों से शस्त्रों की हैंडलिंग, आवश्यकता के समय उनके प्रभावी प्रयोग एवं दैवीय आपदा की स्थिति में उपकरणों के कुशल उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

उपरांत महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण करते हुए भोजनालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, कर्मचारी बैरक, महिला एवं शिशु सहायता पटल/बाल थाना का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई व्यवस्था को चेक किया गया।

थाना मालखाना निरीक्षण के दौरान माल मुकदमाती, अन्य माल, मुकदमाती वाहन एवं MV Act के अंतर्गत सीज वाहनों को चेक किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक एवं मालखाना मोहरिर को माननीय न्यायालय से शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना अभिलेखों/रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लंबित प्रार्थना पत्रों, न्यायालय एवं पुलिस अहकामात, सूचना का अधिकार व सेवा का अधिकार से संबंधित प्रकरणों तथा लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने एवं न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।

कोतवाली की कैश बुक एवं विविध निधि कैश बुक का मिलान किया गया, जिसमें मालखाने में रखी धनराशि कैश बुक के अनुरूप सही पाई गई।

अंत में द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा क्षेत्र के आपदा दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण सभी को सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *