वार्षिक निरीक्षण फायर स्टेशन नरेन्द्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा फायर स्टेशन नरेन्द्रनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्य अग्निशमन अधिकारी टिहरी गढ़वाल पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रनगर तथा प्रभारी फायर स्टेशन नरेन्द्रनगर शंकर चंद रमोला सहित समस्त अग्निशमन कार्मिक उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम महोदय द्वारा फायर स्टेशन प्रांगण में फॉल-इन परेड का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों का टर्न-आउट/वर्दी चेक किया गया। सभी कर्मचारी निर्धारित व साफ-सुथरी वर्दी में पाए गए।

🔹 दिवसाधिकारी ड्यूटी पर लीडिंग फायरमैन राजेन्द्र शुक्ला तथा वॉचरूम/संतरी ड्यूटी पर महिला फायरमैन दिया पंवार सतर्क एवं बावर्दी उपस्थित पाई गईं।
🔹 स्टेशन पर उपलब्ध सभी फायर वाहनों, मशीनों एवं उपकरणों को स्टार्ट कराकर उनकी कार्यशीलता जांची गई, जो संतोषजनक पाई गई।
🔹 स्टोर रूम का निरीक्षण कर सामग्री का रख-रखाव व्यवस्थित पाया गया तथा अभिलेख अद्यावधिक मिले।
👨‍🚒 इसके उपरांत महोदय द्वारा उपस्थित अग्निशमन कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया, जिसमें कर्मचारियों से व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं/सुझावों की जानकारी ली गई। सभी कार्मिकों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि —
• टर्न-आउट के समय सेफ्टी गियर्स (PPE) एवं साफ-सुथरी वर्दी अनिवार्य रूप से धारण करें।
• आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।
• किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।

साथ ही प्रभारी स्टेशन अधिकारी को आगामी फायर सीजन एवं यात्रा सीजन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता रखने, पर्याप्त जनशक्ति बनाए रखने तथा आकस्मिक सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
टिहरी गढ़वाल पुलिस / अग्निशमन विभाग आमजन की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *