थाना घनसाली पुलिस की कार्यवाही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में सांयकालीन गश्त के दौरान थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

अभियुक्त का नाम व पता :
अरविन्द पुत्र स्व0 जगदम्बा प्रसाद, निवासी ग्राम जखन्याली, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

बरामदगी :
54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब

टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून के पालन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *