वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा गोपनीय कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुचारु कार्यप्रणाली पर दिया गया विशेष बल |

टिहरी | जनपद पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थापित गोपनीय कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान गोपनीय कार्यालय के समस्त कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अभिलेखों के संधारण, लंबित शिकायतों के निस्तारण, CCTNS पोर्टल, CM हेल्पलाइन 1905, CMJS पोर्टल तथा शिकायत प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । इस अवसर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत रजिस्टरों एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों/पत्रावलियों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध समस्त अभिलेखों की प्रविष्टियों की जांच करते हुए उन्हें अद्यावधिक रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा डिजिटल अभिलेखीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, जिससे पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित की जा सके । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद पुलिस कार्यालय की कार्यकुशलता को सुदृढ़ करना, जवाबदेही बढ़ाना तथा कार्मिकों एवं आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है ।

टिहरी पुलिस — पारदर्शिता, अनुशासन एवं बेहतर प्रशासन के लिए सतत प्रयासरत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *