टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे गैर-जमानती वारंट तामील के अंतर्गत थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र चंद्रभागा स्थित सुमन वाटिका पार्क के पास दबिश देकर वारंटी जयुफ़ पुत्र मोहम्मद कदीर निवासी ग्राम हरिनूरपुर, पोस्ट– पाठंगी, थाना कांठ, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहा था, जिसे नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों/वारंटियों के विरुद्ध आगे भी लगातार जारी रहेगा।













Leave a Reply