टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैम्पटी द्वारा रा०प्र०वि० मरोड में राजकीय महाविद्यालय नैनबाग द्वारा संचालित NSS कैम्प में प्रतिभाग किया गया । इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कॉलेज स्टॉफ को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा—
🔹 नशा उन्मूलन एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव
🔹 साइबर अपराध व ऑनलाइन ठगी से बचाव
🔹 महिला सुरक्षा व महिला सम्बन्धी अपराध
🔹 बाल अपराध, गुड टच व बैड टच
🔹 सोशल मीडिया (WhatsApp, Facebook, Instagram) का सुरक्षित उपयोग
के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न/अपराध की सूचना हेतु —
☎️ महिला हेल्पलाइन 1090 / 112
☎️ बाल सहायता हेल्पलाइन 1098
☎️ साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930
पर तत्काल संपर्क करें तथा थाना कैम्पटी में स्थापित महिला व शिशु सहायता पटल पर भी जानकारी दी जा सकती है।
साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति ऐप के बारे में भी जानकारी देकर अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 35 छात्र-छात्राएं, 07 शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।













Leave a Reply