अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही थाना थत्यूड पुलिस ने 12 माल मुकदमाती का किया विनिष्टीकरण |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के आदेशों के अनुपालन में जनपद में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा महोदय के पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड पुलिस द्वारा 12 माल मुकदमाती का विधिवत निस्तारण किया गया।

गठित कमेटी की उपस्थिति में आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 12 मुकदमाती मालों का विनिष्टीकरण करते हुए —
लगभग 125 लीटर अवैध कच्ची शराब
01 लीटर लेहन
02 कच्ची शराब बनाने के उपकरण (भट्टी)
को नियमानुसार नष्ट किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना हाजा पर लम्बित अन्य माल मुकदमाती एवं लम्बित वाहनों के निस्तारण की कार्यवाही भी लगातार प्रचलित है।
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें — आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
डायल 112 | उत्तराखंड पुलिस — आपकी सेवा में सदैव तत्पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *