टिहरी | जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना मुनि की रेती पर अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ (स्मैक आदि) की तस्करी किये जाने के संबंध में मु0अ0सं0 18/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग द्वारा संपादित की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम थाना मुनि की रेती द्वारा वांछित अभियुक्त—रोहित साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी गली नं0 1, चन्द्रेश्वर नगर, चंद्रभागा, ऋषिकेश को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रोहित साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी गली नं0 1, चन्द्रेश्वर नगर, चंद्रभागा, ऋषिकेश
टिहरी पुलिस की अपील:
जनपदवासियों से अनुरोध है कि अवैध मादक पदार्थों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी।
टिहरी पुलिस — नशा मुक्त समाज की ओर एक मजबूत कदम
















Leave a Reply