वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रधान लिपिक शाखा एवं आंकिक शाखा का किया गया वार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | जनपद पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थापित प्रधान लिपिक शाखा एवं आंकिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दोनों शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की प्रगति तथा कार्यालयीय कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रधान लिपिक शाखा
निरीक्षण के दौरान पत्रावली इंडेक्स रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों/पत्रावलियों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। कर्मचारियों की चरित्र पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए दण्ड, पदोन्नति, पुरस्कार आदि से संबंधित प्रविष्टियों की जांच की गई। सभी प्रविष्टियों को HRMS पोर्टल पर समयबद्ध एवं अद्यतन रूप से ऑनलाइन दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि अभिलेखों की पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित की जा सके।
समस्त पत्रावली अभिलेख एवं राष्ट्रों को अध्याय अधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

आंकिक शाखा।
कर्मचारियों की GPF/NPS पुस्तिकाओं का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित TA/DA बिल, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर भुगतान एवं निर्माण कार्यों से संबंधित देयकों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि सुचारु कार्यालय व्यवस्था ही प्रभावी पुलिस प्रशासन की आधारशिला है । निरीक्षण का उद्देश्य जनपद पुलिस कार्यालय की कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा कार्मिकों को बेहतर सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *