शराब तस्करी का 03 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त कार भी पुलिस द्वारा की गई जब्त |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चम्बा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है ।

➡️ पुलिस टीम द्वारा मसूरी रोड स्थित आई.टी.आई. तिराहा चम्बा पर चेकिंग के दौरान एक मारुति 800 कार को रोककर तलाशी ली गई।
➡️ तलाशी के दौरान वाहन से 144 पव्वे (03 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
➡️ मौके से कार सवार 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
➡️ अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उक्त शराब को झड़ीपानी क्षेत्र में बिक्री हेतु ले जा रहे थे।
➡️ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
इस संबंध में थाना चम्बा पर मुकदमा अपराध संख्या 07/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
बलदेव चन्द रमोला पुत्र कुलवीर चन्द रमोला
निवासी – ग्राम सौड़, पो० जड़ीपानी, चम्बा टिहरी गढ़वाल (उम्र 23 वर्ष)
अमित आर्य पुत्र कौओरु आर्य
निवासी – सौड़ जड़ीपानी, चम्बा टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल पुलिस का जनपदवासियों से अनुरोध:
अवैध शराब/मादक पदार्थों की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
टिहरी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *