36वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया |

टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक उत्तराखण्ड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में “36वां सड़क सुरक्षा माह” के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाया गया ।

➡️ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सघन चेकिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
➡️ कुल 250 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, जिससे रात्रि में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
➡️ करीब 300 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।
➡️ वाहन चालकों को वाहनों में रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
➡️ शराब पीकर वाहन न चलाने एवं भार वाहनों में सवारी न बैठाने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई।
➡️ आमजन को जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

टिहरी गढ़वाल पुलिस की अपील:
अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, सावधानी ही सुरक्षा है।
हेलमेट पहनें | नशे में वाहन न चलाएं | ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें
टिहरी गढ़वाल पुलिस — सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *