टिहरी | कोतवाली चम्बा एवं देवप्रयाग पुलिस द्वारा ग्राम साबली, रा.इं.कॉ. नागनी एवं भल्लेगांव बाजार क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, महिलाओं, व्यापारियों व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
जनजागरूकता कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
• साइबर अपराध, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया (व्हाट्सएप/फेसबुक/इंस्टाग्राम) ठगी से बचाव की जानकारी
• धोखाधड़ी होने पर तुरंत टोल फ्री 1930 पर कॉल करने हेतु जागरूक किया
• महिला सुरक्षा, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न व कानूनी अधिकारों की जानकारी
• हेल्पलाइन नंबर 112 / 1090 व गौरा शक्ति मॉड्यूल/ऐप के बारे में बताया
• नशे के दुष्प्रभावों व नशामुक्ति के लिए प्रेरित
• यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा माह के संबंध में जानकारी
• सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता बताकर व्यापारियों/ज्वैलर्स को दुकान पर कैमरे लगाने हेतु प्रेरित
• थाना दिवस आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर समाधान हेतु आश्वासन
• छात्र-छात्राओं को परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ तथा बालिकाओं की ताइक्वांडो प्रतियोगिता विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र वितरित
टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।















Leave a Reply