टिहरी | थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर के निर्देशन में थाना क्षेत्र में निवासरत एकल वरिष्ठ नागरिकों/वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई । पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनसे आत्मीय संवाद स्थापित किया गया, जिससे उनमें सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके ।
👉 पुलिस द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां:
🔹 साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।
🔹 किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक डिटेल, एटीएम नंबर, OTP साझा न करने हेतु जागरूक किया गया।
🔹 अज्ञात कॉल/लिंक/मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी गई।
🔹 आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करने हेतु बताया गया।
🔹 संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि टिहरी गढ़वाल पुलिस उनकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
“जन सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है”















Leave a Reply