थाना घनसाली पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत सांयकालीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK09C3017 के चालक कुंवर सिंह पुत्र देवचन्द निवासी ग्राम जखन्याली, पट्टी नैलचामी, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया । चालक का मेडिकल परीक्षण कराए जाने पर उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर चालक को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया ।
🚨 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:
🔹 शराब पीकर वाहन चलाते हुए चालक को मौके पर पकड़ा गया।
🔹 मेडिकल परीक्षण में नशे की पुष्टि हुई।
🔹 वाहन को मौके पर ही सीज किया गया।
🔹 अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
🔹 चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा रही है।
टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
“सुरक्षित यातायात — सुरक्षित जीवन”















Leave a Reply