टिहरी | थाना छाम पुलिस द्वारा देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान मटियाली तिराहा पर मार्ग से गुजर रहे ओवर हाइट कांवड़ वाहनों को रोककर जांच की गई । पुलिस टीम द्वारा नियमों के विपरीत वाहनों में बनाई गई अतिरिक्त (दूसरी) छत को हटवाया गया तथा वाहनों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप कम कराई गई, जिससे मार्ग पर आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित रह सके ।
🚨 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:
🔹 मटियाली तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
🔹 ओवर हाइट कांवड़ वाहनों को रोककर जांच की गई।
🔹 वाहनों में बनाई गई अतिरिक्त छत को मौके पर हटवाया गया।
🔹 वाहनों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुसार कराई गई।
🔹 वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन/ओवर हाइट निर्माण न करें एवं यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचाव करें।
“यातायात नियमों का पालन — आपकी सुरक्षा की पहचान”















Leave a Reply