टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में घनसाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहेड़ा, कस्बा घनसाली में जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्राएं, अध्यापकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
मुख्य बिंदु:
🔹 महिला अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
🔹 साइबर फ्रॉड/OTP/लिंक शेयर न करने की सलाह दी गई।
🔹 सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
🔹 यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
🔹 आपातकालीन सहायता हेतु 112/1090 की जानकारी दी गई।
टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि छात्राएं स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।
“जागरूक नारी — सुरक्षित समाज”















Leave a Reply