टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक उत्तराखण्ड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में “36वां सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा पूर्णानन्द पब्लिक स्कूल, ढालवाला (मुनिकीरेती) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में 150 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को यातायात संकेत, सड़क सुरक्षा नियम, ट्रैफिक आई ऐप, गुड समैरिटन स्कीम तथा दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई । विद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । इसके अतिरिक्त मुनिकीरेती क्षेत्र में 50 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए तथा लगभग 100 वाहन चालकों को हेलमेट, रिफ्लेक्टर एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक कर पम्पलेट वितरित किए गए ।
यातायात पुलिस की अपील – नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।















Leave a Reply