टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में गैर-जमानती वारंटों की तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा वारण्टी साहिल नाथ पुत्र स्व. हरीश नाथ, निवासी गली नंबर–06, पशुलोक विस्थापित, निकट सीमा डेंटल कॉलेज थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 28 वर्ष, वांछित धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत, को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।















Leave a Reply