वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली चंबा में CCTNS व वरिष्ठ उपनिरीक्षक कक्ष का उद्घाटन |

चंबा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली चंबा में CCTNS कक्ष एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया । उद्घाटन उपरांत क्षेत्राधिकारी चंबा महोदय के साथ थाना का भौतिक निरीक्षण कर रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, महिला एवं शिशु सहायता कक्ष, आगंतुक कक्ष, CCTNS कक्ष एवं CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तथा अतिरिक्त CCTV लगाने के निर्देश दिए गए। CCTNS कर्मियों को प्रतिदिन पोर्टल जांच एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान कोतवाली चम्बा के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे तथा आदेशों के कड़ाई से पालन हेतु निर्देशित किया गया । जनपद पुलिस द्वारा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *