क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित |

टिहरी | SSP टिहरी गढ़वाल महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी के स्थानांतरण पर सी आई डी जनपद देहरादून में नवीन नियुक्ति हेतु भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर SSP द्वारा क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए | नवनियुक्ति पर जाने हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह के दौरान
मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार
क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा
द्वारा भी क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए

उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस परिवार की ओर से क्षेत्राधिकारी टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *