टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना छाम पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कमांद जनपद टिहरी गढवाल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वहां पर मौजूद छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया । छात्र-छात्राओं को अनावश्यक गलत आचरण व गलत नशे से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी दी गई | उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गई | इस जागरूकता अभियान में करीब 150 छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे ।
साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा के उपायो महिला संबंधी अपराध रोकने, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं गौरा शक्ति एप के संबन्ध में थाना छाम ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply