क्षेत्राधिकारी चंबा महेश चन्द लखेड़ा द्वारा थाना छाम का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

टिहरी | क्षेत्राधिकारी चंबा महेश चन्द लखेड़ा द्वारा थाना छाम का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्द के निरीक्षण से की गई । आर्म्स-एम्यूनिशन, शस्त्र हैंडलिंग एवं उनके प्रभावी प्रयोग की जांच की गई । आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर दैवीय आपदा के समय उनके कुशल उपयोग हेतु निर्देश दिए गए । माल मुकदमाती, मुकदमाती वाहन व एमवी एक्ट से संबंधित वाहनों का चैक किया गया । अभिलेखों/रजिस्टरों, लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । कैश बुक व विविध निधि कैश बुक का निरीक्षण किया गया, अभिलेख सही पाए गए । थाना परिसर, कार्यालय, भोजनालय, CCTNS कार्यालय व महिला एवं शिशु सहायता पटल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया । थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई । थाना क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण सभी कार्मिकों को सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिए गए ।

टिहरी पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *