चम्बा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदय, चंबा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चंबा के पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी सत्यों में उप निरीक्षक मनोज ममगाईं (चौकी प्रभारी कुमाल्डा) ADSI जय कुमार (चौकी प्रभारी सत्यों ADSI धीरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा मय पुलिस कर्मगणों के साथ जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी में प्रतिभाग
क्षेत्र पंचायत सदस्य
ग्राम प्रधान
ग्राम प्रहरी
स्थानीय जनप्रतिनिधि
सत्यों बाजार के दुकानदार
ग्रामवासी
मुख्य विषय व जागरूकता बिंदु
बंद पड़े घरों में ताले तोड़कर हो रही चोरी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की अपील
गांवों में अकेले व बंद घरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश
सीनियर सिटीजन को विशेष सतर्कता बरतने हेतु जागरूक किया गया
क्षेत्र में घटित घटनाओं के अनावरण में पुलिस को सहयोग देने की अपील
बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जानकारी व रोकथाम के उपाय
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
नाबालिग बच्चों को वाहन न देने हेतु परिजनों को जागरूक किया गया
किसी भी बाहरी व्यक्ति / फड़ / फेरी के गांव में आने पर
तत्काल पुलिस चौकी सत्यों को सूचना देने के निर्देश
गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने में
हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
टिहरी पुलिस — जनसेवा में सदैव तत्पर
















Leave a Reply