“36वां सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान |

टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक, उत्तराखण्ड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में 36वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ढालवाला (मुनिकी रेती) में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 200 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को

यातायात संकेत/चिन्हों
ट्रैफिक आई (Traffic Eye) ऐप
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन
गुड समैरिटन योजना
उत्तराखण्ड पुलिस ऐप
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त मुनिकी रेती क्षेत्र में
लगभग 100 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए
वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया
बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले लगभग 100 वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई
सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए

यातायात पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

सड़क सुरक्षा – हमारी जिम्मेदारी

नियमों का पालन करें, जीवन सुरक्षित रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *