पुलिस लाइन चंबा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण सम्पन्न |

टिहरी | पुलिस उपाधीक्षक टिहरी/लाइन द्वारा पुलिस लाइन चंबा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की कार्यप्रणाली, अभिलेखों, रजिस्टरों एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया । शस्त्रागार, सीपीसी, कार्यालय, मेस, जिम एवं मनोरंजन गृह की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।  मेस में भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए तथा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई । निरीक्षण के अंत में पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा अनुशासन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यकुशलता बनाए रखने हेतु समस्त कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन चंबा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक — टिहरी गढ़वाल पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *