शहीद दिवस के अवसर पर टिहरी पुलिस द्वारा 02 मिनट का मौन धारण |

टिहरी | शहीद दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा 02 मिनट का मौन धारण किया गया । इस अवसर पर पुलिस कार्यालय एवं जनपद के समस्त थानों/चौकियों में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक साथ मौन रखकर शहीद दिवस का पालन किया गया । मौन धारण के माध्यम से सभी पुलिस कार्मिकों ने कर्तव्य, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया ।

अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा — टिहरी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *