टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए खोये/चोरी हुए 03 मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए एवं उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया । इस सराहनीय कार्यवाही से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि टिहरी पुलिस न केवल अपराध पर अंकुश लगा रही है, बल्कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रही है । मोबाइल प्राप्त होने पर स्वामियों द्वारा पुलिस की इस ईमानदार एवं प्रभावी कार्यवाही की खुले दिल से प्रशंसा की गई ।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण
VIVO Y39
रोबिन सिंह पुत्र दौलत सिंह
ग्राम नौघर, पोस्ट भवान, थाना थत्यूड़
Redmi 10 Prime
गजेन्द्र सिंह असवाल पुत्र श्री सुरत सिंह असवाल
ग्राम कफूल्टा, पोस्ट थत्यूड़, थाना थत्यूड़
Motorola 1L (1802)
गुमान सिंह तोमर
थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल
टिहरी पुलिस — भरोसे का नाम, सेवा का संकल्प
















Leave a Reply