क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान द्वारा थाना/कोतवाली के प्रशासनिक कार्य, अभिलेख, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया ।

सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी का कोतवाली परिसर में आगमन पर सम्मान किया गया । तत्पश्चात द्वारा कोतवाली में उपलब्ध अस्लाह, दंगारोधी उपकरण, आपदा प्रबंधन उपकरण एवं अन्य सरकारी सम्पत्ति का भौतिक निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की गयी।

इसके पश्चात द्वारा कोतवाली परिसर/कार्यालय की साफ-सफाई, मालखाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष, महिला एवं शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष तथा कोतवाली परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों/अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित एवं अध्यावधिक पाया गया।

समस्त अस्लाह, आपदा उपकरण एवं यातायात/दंगारोधी उपकरणों का जी0पी0 लिस्ट के अनुसार मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा रख-रखाव को नियमित एवं अध्यावधिक बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर नियुक्त कर्मियों से अस्लाह हैंडलिंग/सुरक्षा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।

क्षेत्राधिकारी द्वारा मालखाना निरीक्षण कर लंबित माल निस्तारण/न्यायालय प्रेषण/वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

थाना अभिलेखों का अवलोकन करते हुए महोदय द्वारा CCTNS के अंतर्गत IIF फार्म, संबंधित पोर्टल एवं रिपोर्ट अपलोडिंग प्रक्रिया की जानकारी ली गयी तथा निर्देशित किया गया कि—
✅ सभी रिपोर्ट/प्रपत्र निर्धारित समयावधि में अपलोड किए जाएं,
✅ अभियोग से संबंधित IIF समय से भरकर अद्यतन रखा जाए,
✅ समस्त पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों/सत्यापन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कोतवाली में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष (OR) लेकर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए आदेशों/निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही, बीट पुलिसिंग एवं प्रभावी गश्त बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि—

🔹 बीट कर्मी प्रतिदिन ई-बीटबुक लॉगिन कर डेटा अपडेट करें,
🔹 ई-समन/ई-नोटिस आदि की समय से तामील सुनिश्चित करें,
🔹 सार्वजनिक स्थानों/मुख्य बाजार/भीड़भाड़ क्षेत्रों में रात्रि गश्त एवं चेकिंग बढ़ाई जाए।

निरीक्षण के अंत में क्षेत्राधिकारी द्वारा कोतवाली में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी गयीं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सभी उपनिरीक्षक समस्त चौकी प्रभारीगण एवं कोतवाली कीर्तिनगर पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *