टिहरी | एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल के सख़्त निर्देश पर जनपद में रात्रि व प्रात कालीन समय में भारी पुलिस बल के साथ व्यापक चेकिंग अभियान । जनपद टिहरी गढ़वाल में सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के दिशा–निर्देशन में रात्रि एवं तड़के सुबह से ही व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के प्रत्येक बैरियर मुख्य मार्ग बाजार क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को हाई-अलर्ट मोड पर तैनात किया गया है ।
सभी बैरियर एवं एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग
वाहनों, व्यक्तियों तथा संदिग्ध सामान का गहन सत्यापन किया जा रहा है।
यात्रा के समय आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखें।
चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें ।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।
















Leave a Reply