टिहरी | वादी मिथुन पुत्र पूरण निवासी आदमपुर तहसील धनोरा थाना लाडनपुर जिला अमरोहा उ0प्र0 हाल किराएदार अकबर का मकान, शीशम झाड़ी, गली नंबर 22, थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल थाना मुनिकीरेती पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि रात्रि में उसकी मोटरसाइकिल संख्या *UK14J81 22* को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 09/ 2026 धारा 303(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक प्रवीन रावत चौकी प्रभारी तपोवन के सुपुर्द की गई । उक्त घटना का अनावरण किया जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा घटना का अनावरण किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त बॉबी भारती पुत्र सुरेश पाल निवासी निवासी चंद्रेश्वर नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को तपोवन बायपास रोड विट्ठल आश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल की बरामदगी की गई । अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अभि0 को रिमाण्ड हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता अभि0*
बॉबी भारती उर्फ डमरू पुत्र सुरेश पाल निवासी निवासी चंद्रेश्वर नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
मोटरसाइकिल संख्या UK14J8122 कीमत करीब 95000/₹
















Leave a Reply